मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत 226 घरों के परिवारों को मिले मालिकी के अधिकार

बंगा:- पंजाब सरकार की “मेरा घर मेरे नाम” योजना के तहत विधायक हलका बंगा डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने बंगा के गांव अटारी में 226 घरों के परिवारों के लाभार्थियों को उनके घरों के मालकाना हक के सर्टिफिकेट सौंपे।
डॉ. सुखी ने संबोधन करते हुए बताया कि “मेरा घर मेरे नाम” योजना से लाभार्थियों को अब अपने घरों का पूरा कानूनी मालिकी हक मिल गया है। अब वे अपनी संपत्ति के आधार पर बैंकों से लोन ले सकेंगे, अपने घरों को गिरवी रखकर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे और अपने जीवन स्तर को और बेहतर बना सकेंगे। इससे उन्हें सिर्फ सुरक्षा ही नहीं मिलेगी, बल्कि वे अपनी संपत्ति के अधिकार को विभिन्न अन्य तरीकों से भी उपयोग कर सकेंगे।
इस योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। गांव वासियों ने इस उपक्रम की खूब सराहना की और इसे लोक-हितैषी कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति मालिकी के मुद्दों को हल करती है, जिससे लाल लकीर निवासियों को मालिकी के कानूनी अधिकार मिलते हैं।
इस मौके पर एस.डी.एम बंगा विपिन भंडारी, नायब तहसीलदार लवप्रीत सिंह, बी.डी.पी.ओ बंगा आदेश, जिला परिषद सदस्य श्री सोहन लाल ढंडा, पवनजीत सिंह सिद्धू हलका संगठन इंचार्ज, पटवारी जगतपाल सिंह, ए.एस.एम जय गोपाल राणा, रघबीर सिंह सरपंच अटारी, प्रभजोत सिंह रीडर तहसीलदार, रविंदर सिंह, कमलजीत सिंह मेहली, गुरमेल सिंह साहलों और गांव के अन्य प्रतिष्ठित सज्जन मौजूद थे।