बठिंडा:- एनएफएल श्री गोबिंद मंदिर की महिला संकीर्तन मंडली द्वारा पिछले लगभग 50 वर्षों से एनएफएल टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में मंदिर तथा श्रद्धालुओं के घरों में संकीर्तन, सुंदरकांड एवं दुर्गा सप्तशती के पाठ करवाने की धार्मिक परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।
इसी परंपरा के तहत सावन माह के नवरात्रों के दौरान महिला संकीर्तन मंडली की ओर से श्री गोबिंद मंदिर में विशेष रूप से दुर्गा सप्तशती के पाठ करवाए गए। पाठ के उपरांत मंदिर में श्रद्धालुओं तथा सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, एनएफएल टाउनशिप के लगभग 200 बच्चों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।
लंगर सेवा में एनएफएल के मुख्य महाप्रबंधक श्री टी.के. बत्रा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संध्या बत्रा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान श्री पुष्प कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती इंदु बाला भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संकीर्तन मंडली की मुख्य कार्यकर्ता मंजू शर्मा, कुमुद कौशिक, शकुंतला तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के उपप्रधान श्री कमल अरोड़ा के अलावा मुरली मनोहर शर्मा, एन.पी. सिंह एवं मदन लाल ने भी कार्यक्रम एवं लंगर सेवा में अपना सहयोग प्रदान किया।
महिला संकीर्तन मंडली द्वारा पिछले पांच दशकों से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सेवा कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। मंडली की यह सेवा भावना एनएफएल टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दे रही है।
