रतिया 22 नवंबर:- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया में सैनिक वेलफेयर  संगठन द्वारा जरूरतमंद छात्राओं को जर्सी व बूट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार ज्ञान सिंह ढोट एवं सूबेदार कुलवंत सिंह शामिल हुए। संगठन द्वारा  जरूरतमंद छात्राओं को सर्दी के मौसम से बचने के लिए जर्सी एवं बूट वितरित किए गए। 
विद्यालय के प्राचार्य गजानंद ने अपने संबोधन में कहा समाजसेवी संगठनों द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्यों की प्रशंसा करते है। साहित्यकार डॉ नैब सिंह मंडेर ने कहा कि सैनिक वेलफेयर संगठन देश सेवा को समर्पित सोच के साथ-साथ वेलफेयर के कार्यों में शामिल होकर मानवतावादी सोच का प्रदर्शन करता है। जिसकी प्रशंसा जितनी भी की जाए उतनी थोड़ी है। 
इस मौके पर  एवीआरसी कुलदीप सिंह,मिडिल विंग इंचार्ज राजेश कुमार, पंकज कुमार राजेश सिंह, संगीता शर्मा, मंजू रानी, ज्योति, संतोष रानी, इंद्रजीत कौर, मनदीप कौर, मंजू रानी, नेतराम, गुरदेव कौर सहित स्टॉफ उपस्थित था। 
इस सेवा में संगठन के सदस्य ज्ञान सिंह ढोट, कैप्टन जगजीत सिंह, कैप्टन गुरमुख सिंह भुललर, कुलवंत सिंह, हरपाल सिंह, सुरजीत सिंह, काका सिंह, तेज़िन्दर सिंह, नन्द किशोर, स्व हरजीत सिंह का परिवार, धर्मवीर सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन सिंह, करनैल सिंह, राजपाल सिंह ने विशेष सहयोग दिया।