संगरूर:- डॉ. रवजोत ग्रेवाल IPS, एस.एस.पी. संगरूर द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस संगरूर द्वारा नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम 'युद्ध नशों के विरुद्ध' के तहत कार्रवाई करते हुए 02 नशा तस्करों को काबू करके उनसे 560 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 02 पिस्तौल .32 बोर सहित 02 जिंदा कारतूस और 01 पिस्तौल .30 बोर मार्का PX5 सहित 01 जिंदा कारतूस बरामद करवाए गए।
डॉ. रवजोत ग्रेवाल IPS ने और जानकारी देते हुए बताया कि श्री दविंदर अत्तरी पी.पी.एस, कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) संगरूर की निगरानी में श्री दलबीर सिंह पी.पी.एस, उप कप्तान पुलिस सब डिवीजन संगरूर और श्री सुखदेव सिंह पी.पी.एस, उप कप्तान पुलिस (डिटेक्टिव) संगरूर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संदीप सिंह, इंचार्ज सी.आई.ए बहादर सिंह वाला की टीम को उस समय सफलता मिली जब दिनांक 01.08.2026 को दौरान गश्त नजदीक मिलिट्री एरिया, हरीपुरा बस्ती संगरूर से दोषी सिमरनजीत सिंह उर्फ मोगली पुत्र बलदेव सिंह वासी किशनपुरा रोड संगरूर को काबू करके उसके कब्जे में से 510 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया और मुकदमा नंबर 139 दिनांक 01.08.2026 अ/ध 21,29/61/85 एन.डी.पी.एस एक्ट, 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना सिटी संगरूर दर्ज रजिस्टर करके तफ्तीश अमल में लाई गई।
दौरान तफ्तीश मुकदमा उक्त में जुर्म 29 एन.डी.पी.एस एक्ट का इजाफा करके दोषी गुरप्रीत सिंह उर्फ भैरो पुत्र गुरजंट सिंह वासी अजीत नगर संगरूर को नामजद करके सुनामी गेट संगरूर से गिरफ्तार किया गया। दौरान पुलिस रिमांड दोषी गुरप्रीत सिंह उर्फ भैरो उक्त से, उसकी निशानदेही पर सोहियां रोड, गंदे नाले के पास से उसके कब्जे में से 50 ग्राम हेरोइन, 02 पिस्तौल .32 बोर सहित 02 जिंदा कारतूस और 01 पिस्टल .30 बोर मार्का PX5 सहित 01 जिंदा कारतूस बरामद करवाए गए। दोषी का रिमांड हासिल करके गहराई से पूछताछ की जा रही है, और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
**क्रिमिनल रिकॉर्ड:
दोषी गुरप्रीत सिंह उर्फ भैरो पिछले काफी समय से बड़े स्तर पर नशा तस्करी का धंधा कर रहा था, जिसके खिलाफ पहले भी विभिन्न जुर्मों के तहत 17 मुकदमे दर्ज रजिस्टर हैं और यह कई मुकदमों में भगौड़ा और वांटेड होने के कारण बॉम्बे और गुजरात साइड चला गया था। जिसे अब उक्त मुकदमे में गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की गई है, तफ्तीश जारी है।
