संगरूर:- डा. रवजोत ग्रेवाल IPS, एस.एस.पी. संगरूर द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला संगरूर पुलिस द्वारा "युद्ध नशों के विरुद्ध" और "गांवों के पहरेदार" के तहत और बुरे तत्वों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान सब डिवीजन संगरूर की पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पिछले हफ्ते दिनांक 21.07.2026 से 27.07.2026 के दौरान ड्रग के तहत 01 मुकदमा दर्ज करके 03 दोषियों को गिरफ्तार करके इनसे 50 नशीली गोलियां और 07 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया और नशे की दलदल में फंसे व्यक्तियों को नशे से निजात दिलाने के लिए 04 व्यक्तियों को दवाई दिलवाई गई है। हीनियस क्राइम व अन्य जुर्मों के तहत 12 दोषियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विभिन्न जुर्मों के तहत करीब 163 ट्रैफिक चालान किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करके 168 व्यक्तियों के विरुद्ध 172 BNSS के तहत कार्रवाई की गई और 10 व्यक्तियों के विरुद्ध रोकथाम कार्रवाई अमल में लाई गई है।
आम पब्लिक से नशा विरोधी मुहिम में सहयोग देने की अपील करने के साथ-साथ नशों के बुरे प्रभावों के बारे में पंचायतों/स्पोर्ट्स क्लबों/मोहतरम सज्जनों के साथ मीटिंगें करके आम पब्लिक और नौजवानों को नशों संबंधी पुलिस को समय पर सूचना देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि नशे के कोढ़ को जड़ से खत्म किया जा सके। नशे का धंधा करने वाले और बुरे तत्वों के खिलाफ सूचना मिलने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। नशों के खिलाफ जंग जारी है।