हांसी:– पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार ने जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक रिशीराम एवं सूरजभान को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर उनके कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाए तथा उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक पुलिस अधिकारी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है। उन्होंने दोनों अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं लगन के साथ करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करेंगे तथा विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नव पदोन्नत निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।