चंडीगढ़, 19 अगस्त:- चंडीगढ़ में करीब दो घंटे की बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जलभराव और सड़कों की बदहाल हालत का जायजा लेने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया खुद सड़क पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासक को पहली बार इस तरह आम जनता के बीच समस्याएं सुनते देख लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब चंडीगढ़ की सड़कों और जल निकासी व्यवस्था की हालत जल्द सुधरेगी। प्रशासक के मौके पर पहुंचने से नगर निगम अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए।
चंडीगढ़ में दो घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सड़क पर उतरकर अधिकारियों की लगाई क्लास
