हांसी:–पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस हांसी ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर आज टोल प्लाजा पर ब्लैक फिल्म लगे ट्रक का 24 हजार रुपए व ड्रिंक ड्राइव आयशर गाड़ी चालक का 32 हजार रुपए का चालान किया है।
हांसी ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर साधुराम ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा रामायण पर ट्रक ड्राइवर व आयशर को कागजात जांच के लिए रोका गया। उसने अपने ट्रक पर ब्लैक फिल्म लगा रखी थी। आयशर चालक ने शराब पी रखी थी। ट्रैफिक पुलिस ने इन उल्लंघनों के आधार पर दोनो वाहनो का कुल 56 हजार रुपए का चालान किया। 
पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है।