हरोली/ऊना, 13 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- पुलिस थाना टाहलीवाल में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को जसविन्दर कुमार निवासी बाथड़ी, तहसील हरोली, जिला ऊना ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत में जसविन्दर कुमार ने बताया कि वह अपने भाई की दुकान पर बैठा हुआ था, जबकि उसका भाई किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात के समय तीन अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आए और उन्होंने मीट, अंडे आदि सामान खरीदा। सामान लेने के बाद जाते समय वे उसके साथ बहस करने लगे।
जसविन्दर ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। जब उसके पिता और दादा दुकान की ओर आ रहे थे, तो उक्त तीनों अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर जसविन्दर, उसके पिता और दादा के साथ मारपीट की। इस घटना में तीनों को चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
टाहलीवाल में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान संचालक व परिजनों से की मारपीट मामला दर्ज
