हरोली/ऊना, 11 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- कांगड़ स्थित पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स मेरिट छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के छात्र ध्रुव धीमान, नैंसी कौशल और अदिति भारद्वाज ने इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
एसएमसी प्रधान कपिल देव तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय में तीनों विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ के सदस्य सरिता रानी, विनिदिया शर्मा, किरण कुमारी, गुरप्रीत कौर, संतोष कुमारी, रीटा कौशल, मीना राणा, कुसुम लता, पूनम शर्मा, रेखा रानी, रवि राणा, संदीप कुमार, अरुण कुमार, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, जोगिंदर कौशल, राजिंदर कुमार, अक्षनी कुमार, मदन लाल, अरविंद कुमार, विजय कुमार, लेख राज और नीलम कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भविष्य में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।