गढ़शंकर 16 जनवरी- गढ़शंकर से निकलने वाली बिस्त दोआबा नहर पर कोट फतूही के नजदीक गांव नूरपुर जट्टां में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने की सूचना मिली है।
इस सूचना के अनुसार बलाचौर के गांव मानेवाल निवासी गुरनाम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह उम्र (45) अपनी पत्नी वरिंदर कौर उम्र (42) और बेटी सीरत उम्र (7) के साथ अपनी ऑल्टो कार नंबर पीबी 32 यू 4403 में पलदी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जिस दौरान कैंटर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वरिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो कार टैंकर के नीचे बुरी तरह फंस गई और मृतक वरिंदर कौर को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सैला खुर्द से पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत:- कैंटर चालक मौके से फरार
