जालंधर:- मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों और सरकारी कॉलेजों में दाखिलों में तेजी आई है। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई नई शिक्षा नीति एक मील का पत्थर साबित हुई है। पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा और जब वे वापस आए तो उनके पढ़ाने के तरीके पूरी तरह बदल गए और शिक्षा के लिए आधुनिक तरीके अपनाए जा रहे हैं।
सरकारी स्कूलों में इतने दाखिले हो रहे हैं कि दाखिले के लिए सिफारिशें आनी शुरू हो गई हैं। पंजाब सरकार ने स्कूलों में कैंपस मैनेजरों की नियुक्ति की है, ताकि प्रिंसिपल दूसरे काम करने की बजाय सिर्फ बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे सकें.
ये कैंपस मैनेजर स्कूल की छुट्टियों के बाद भी निगरानी कर सकते हैं ताकि बच्चों को स्कूल में अच्छा माहौल मिल सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाखिले में आई तेजी, लगनी शुरू हो गई सिफारिशें
