हुशियारपुर- जिला हुशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में तैनात फॉरेस्टर सुरिंदरपाल जीत सिंह को विजिलेंस विभाग ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डीएसपी मनदीप सिंह सेखों ने बताया कि गांव ठीडां के निवासी तरलोचन सिंह पुत्र रशपाल सिंह ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि वन विभाग के कर्मचारियों ने उसका लकड़ी काटने वाला उपकरण जब्त कर लिया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि कर्मचारियों ने उसे सरकारी लकड़ी काटने का झूठा आरोप लगाकर उसका सामान लौटाने के बदले पैसों की मांग की।शिकायत के मुताबिक, सौदा 27,000 रुपये में तय हुआ था, जिसमें से 12,000 रुपये पहले ही दे दिए गए थे और शेष 15,000 रुपये रिश्वत के रूप में देने थे। इस शिकायत पर विजिलेंस विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और फॉरेस्टर सुरिंदरपाल जीत सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
विजिलेंस विभाग ने फॉरेस्टर को 15000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
