होशियारपुर - रयात बाहरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की बीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पल्लवी पंडित ने बताया कि सत्र 2022-24 के दौरान तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है.
इनमें रमनदीप कौर ने 91-66%, सुमन ने 90-66%, अस्मिता मेहता ने 89-66%, गीता रानी ने 89-33% और इंद्रप्रीत सिंह ने 89% अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथा, पांचवा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने कॉलेज प्रिंसिपल और अध्यापकों समेत विद्यार्थियों को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पीयू के तीसरे सेमेस्टर में रयात बाहरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया
