करनाल, 07 मार्च:- जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में टीम ने कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी में संलिप्त चार आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक तथा एक मारुति सियाज कार बरामद की है।
इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में थाना सेक्टर-32/33 करनाल में मु.नं. 99 /2026 धारा 21B, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
**गिरफ्तार आरोपीयो की पहचान..
1.रोहन पुत्र स्व. राजेश कुमार निवासी पालम रेजीडेंसी, नजदीक हैरीटेज लॉन करनाल। 2.उदय पुत्र जितेन्द्र निवासी वकीलपुरा सदर बाजार थाना शहर करनाल, हाल किरायेदार सेक्टर-9 करनाल। 3.अनुराग पुत्र संदीप निवासी सेक्टर-7 करनाल 4.असीम पुत्र प्रताप निवासी पार्ट-1 सेक्टर-8 करनाल। के रूप में हुई है। व तलाशी के दौरान आरोपियान के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ,एक कार बरामद की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जल्दी अमीर बनने तथा अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से स्मैक बेचने व स्वयं सेवन करने का कार्य करते थे। पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
