रतिया, 7 मार्च:- रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक नागपुर मुख्यालय हड़ोली की मासिक सभा जगजीत सिंह ब्लॉक प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन सचिव राजकुमार हड़ोली ने किया सभा में भोला सिंह जिला प्रधान ने विशेष रूप से भाग लिया।
सभा में जिला प्रधान ने बोलते हुए कहा कि जिस तरह से अमेरिका दुनिया के छोटे देशों पर दादागिरी चलाकर उनको अपने व्यापारिक समझौते को अपने हितों के लिए दवाब डाल रहा है। जैसा कि अमेरिका का ईरान पर हमला सोची समझी चाल है। रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा इसका विरोध करता है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपील करता है कि इसके मध्यक्षता करके युद्ध को बंद करवाने की कोशिश करें।
दूसरा भारत के प्रधानमंत्री को अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते को रद्द करना चाहिए। इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर दूरभाषी-बुरे प्रभाव पड़ेंगे और हिंदुस्तान में तेल खाद्य पदार्थ एवं अन्य जरूरी वस्तुएं महंगी होगी। जिससे गरीबों का जीना मुश्किल हो जाएगा। देश में अराजकता बढ़ेगी और प्रजातांत्रिक ढांचा तहस नहस हो जाएगा।
आज की मीटिंग में कर्मियों ने मास्टर वजीर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने पर खुशी जाहिर की। अपनी मांगों में 65 वर्ष की आयु पर 10%, 70 वर्ष पर 20% की बढ़ोतरी, 18 मास का एरियर काॅम्यूटेशन रिकवरी, 10 साल 8 महीने में कैशलेस मेडिकल सुविधा, बीना शर्त एलटीसी की आयु सीमा खत्म करना, यह मांगे जल्द से जल्द लागू करें। आज की सभा में श्री देवराज सुरेश चंद हरबंस सिंह मास्टर गमदूर तुलसीराम लक्ष्मण सिंह सीताराम बेगराज आदि 15- 20 साथियों ने भाग लिया ब्लॉक प्रधान ने मिटिंग में आए साथियों का धन्यवाद किया।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक नागपुर मुख्यालय हड़ोली की मासिक बैठक का आयोजन।
