रतिया 8 अक्टूबर- हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और हरियाणा सरकार द्वारा गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और ऐतिहासिक यात्रा के आयोजन को लेकर हरियाणा सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के चेयरमैन व इस यात्रा को लेकर जिला संयोजक बनाए गए प्रोफेसर रविंद्र बलियाला के नेतृत्व में रतिया में पूरे रतिया क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु आज रोड़ी के लिए रवाना हुए। 
 इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 में शहीदी दिवस को लेकर हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  व प्रदेश सरकार द्वारा एक संदेश यात्रा प्रदेश में निकाली जा रही है तथा यह यात्रा आज रोड़ी से प्रारंभ होकर प्रदेश भर में से होते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में पहुंचेगी जहां इस यात्रा का समापन भव्य ढंग से होगा। प्रोफेसर रविंद्र बालियाला ने बताया कि आज इस यात्रा की शुरूआत 
  रोडी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने कर कमलों द्वारा करेंगे,जो इस यात्रा को एक नए और ऊंचे स्तर पर ले जाएगा। प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने बताया कि यह यात्रा 17 नवंबर को फतेहाबाद पहुंचेगी और 18 नवंबर को इस यात्रा का रतिया के अंगीठा साहिब गुरुद्वारा में रात्रि विश्राम होगा,  इस यात्रा के जिला संयोजक प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने बताया कि फतेहाबाद जिले में इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। जो श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। 
प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने आगे कहा कि  श्री गुरु तेग बहादुर जी किसी एक कौम के गुरु नहीं थे,बल्कि उन्होंने मानवता की भलाई के लिए के लिए बलिदान दिया और उनके आदर्शों ने संपूर्ण मानवता को प्रेरित किया है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल हों और गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को याद करें। 
उन्होंने आगे बताया कि 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में यात्रा का समापन होगा, जिसमें हरियाणा से बड़ी संख्या में संगत भाग लेगी,जो इस पावन अवसर को और भी भव्य और यादगार बनाएगा। इस मौके पर गुरचरण सिंह खोखर सहित संगत मौजूद थी |