हरोली/ऊना, 13 सितंबर:- श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी का पहला प्रकाश पर्व श्रद्धा भावना से मनाया गया जिसमें बाबा केवल सिंह जी के जत्थे द्वारा संगतों को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया गया।
उन्होंने बताया कि आज के दिन दरबार साहिब श्री हरिमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी का पहली बार प्रकाश किया गया था जिसमें ब्रह्म ज्ञानी धन धन बाबा बूढ़ा जी को पहले मुख्य ग्रंथी के रूप में नियुक्त किया गया था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सर्व साझी बाणी अंकित है और मनुष्य को जीवन जीने की जांच सिखा रही है जिसमें ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर इंसान को इंसानियत का रास्ता सिखाया जाता है।
इस मौके पर बाबा नरेश सिंह जी द्वारा संगतों को तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब जी की कार सेवा के लिए अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में माता कलसां यात्री निवास का पहला लैंटर डाला जा रहा है, इसलिए संगतों से तप अस्थान खुरालगढ़ पहुंचने की अपील की गई।
बाबा सुखदेव सिंह जी द्वारा संगतों का सम्मान किया गया। इस मौके पर गुरमेल महिता द्वारा गुरु घर की कार सेवाओं के लिए 11000 रुपये की सेवा भेंट की गई।
इस मौके पर बाबा केवल सिंह जी, बाबा नरेश सिंह जी, बाबा सुखदेव सिंह जी, चौधरी जीत सिंह जी, सरदार महेंद्र सिंह सिद्धू जी, बिंदर सिंह जी, सतपाल सिंह जी उपस्थित थे।