पटियाला, 15 अप्रैल:- बीते दिनों सुधार सभा श्री केदारनाथ जी (पंजीकृत) द्वारा भगवान शिव की विशाल मूर्ति के पास हलवा, पूरी और चने का प्रसाद मंदिर में लगवाकर और श्री रणजीत सिंह चंडोक (पार्षद), गुरुद्वारा भाई जस्सा सिंह जी के भाई जी (पुजारी) तथा सुधार सभा के सभी सदस्यों द्वारा अरदास (प्रार्थना) करवाकर "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह" के जयघोष के उपरांत लंगर बरताया गया।
गुरुद्वारा साहिब के भाई जी ने प्रशंसा की कि जब से केदार नाथ मंदिर में विशाल मूर्ति की स्थापना हुई है, तब से इस मंदिर में सभी गुरुओं के पर्व और त्यौहार मनाए जाते हैं। यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है। लंगर भगवान शिव की मूर्ति के पास बांटा गया और संगत द्वारा मेजों पर बैठकर लंगर छका गया। इस लंगर में जल की सेवा भी की गई। मंगलवार की शाम को मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करवाया गया।
इस अवसर पर शिव मंडली और सतीश शर्मा ने हनुमान जी का गुणगान किया और सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में कॉलोनी निवासी और शहर निवासी पहुँचे और कुलचे-छोले तथा लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया।
बैसाखी का त्यौहार पहली बार मंदिर श्री केदार नाथ जी में मनाया गया
