रतिया, 28 दिसम्बर:- बच्चों को सिख इतिहास से जोड़ने के लिए शहीदी पर्व को समर्पित गुरद्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब पुराना बाजार में धार्मिक समारोह मौके कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां बच्चों ने चौपई साहिब, अनंद साहिब, जपुजी साहिब, मूलमंत्र सहित बाणी से जोड़कर निहाल किया। वहीं उन्होंने धार्मिक शब्द एवं कविता गायन की सुंदर प्रस्तुति देकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि सरबंसदानी धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के चार साहिबजादों, श्री चमकौर साहिब एवं सरहिंद के शहीदों की याद मौके गुरूद्वारा साहिब के सहयोग से बच्चों को सिख इतिहास से जोड़ने के लिए गुरवाणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बढ़ चढ़ कर क्षेत्र के बच्चों के अलावा पंजाब के भिन्न भिन्न स्थानों से बच्चों ने भाग लिया।
गुरूद्वारा साहिब में करवाए गए इस कार्यक्रम में बच्चों ने जहां गुरवाणी पाठ सुनाया, वहीं शब्द गायन एवं शहादतों पर कविताओं की सुंदर प्रस्तुति दी जिसको संगत ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बाबा बंदा सिंह बहादुर स्टडी सर्कल द्वारा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके मैनेजर हरविंद्र सिंह, किशन सिंह, जसवंत सिंह, रूपेश सिंह, अंग्रेज सिंह, नवदीप सिंह सहित सेवादार मौजूद रहे।
बच्चों ने धार्मिक शब्द एवं कविता गायन की सुंदर प्रस्तुति देकर संगत को किया मंत्रमुग्ध
