हिसार, 18 मार्च : ऋषि नगर स्थित हनुमान मंदिर बुधला संत स्थान का 70वां वार्षिक महोत्सव व हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2083 गत सायं सुन्दरकाण्ड पाठ से शुरु हुआ। गणेश पूजन राजा पंडित, सचिदानंद व पं. सुरेश कुमार मिश्र ने करवाया। मंदिर के सेवादारों ने बड़े भाव व श्रद्धा से पाठ का उच्चारण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ में भाग लेकर हनुमानजी के दरबार में माथा टेका। पाठ से पूर्व भजन भी गाये गये।
इस अवसर पर अतिथियों के रुप में समाजसेवी ओ.पी. महता, सुरेन्द्र पूनिया, नंदलाल चोपड़ा, विवेक डेम्बला, राजीव सचदेवा, पवन गिरधर सीए, राधेश्याम भाटिया, डॉ. एम .पी. मुंजाल, डॉ. श्रुति महता व पीयूष महता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव में मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार सेतिया, महासचिव सुभाष टीनू आहूजा, कोषाध्यक्ष अशोक ग्रोवर, उपप्रधान डॉ. अमर ठकराल, लीगल एडवाइजर एडवोकेट रवि महता, भंडारा इंचार्ज मनोज नागपाल, कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र बजाज, एडवोकेट जगदीश गांधी, बिटू तनेजा, शुभम वलेचा, अभय बजाज, विनोद रहेजा, प्रेम असीजा, भीमसैन नारंग, विकास ठकराल, अशोक मग्गु, कमल अरोड़ा, राजेन्द्र सोनी, विशाल ललित, संजय कुकड़ेजा, पार्थ चोपड़ा, सरदार इन्द्रजीत चावला सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मंदिर सभा के महासचिव सुभाष टीनू आहुजा ने बताया कि आज सायं 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक दिल्ली की भजन गायिका सुश्री निकुंज कामरा द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 19 मार्च को प्रात: 8 बजे हवन, 10 बजे ध्वजारोहण तथा प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दिल्ली के भजन गायक बब्बू भैय्या हरिनाम संकीर्तन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सुन्दरकाण्ड पाठ से शुरु हुआ हनुमान मंदिर बुधला संत स्थान का वार्षिक महोत्सव
