करनाल, 6 दिसंबर: जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक रोहतास की अध्यक्षता में लूट की झूठी साजिश रचने वाले आरोपी गुलजार पुत्र सदा निवासी गांव गढ़ी बेसिक,जिला पानीपत को काबू किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता जुबेर पुत्र जीशान निवासी गांव गढ़ी बेसक, जिला पानीपत के द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 नवंबर 2025 को रात को  लकड़ी ट्रैक्टर में लोड करके यमुनानगर बचने के लिए गए हुए थे। 
लकड़ी बेचने के बाद रास्ते में आते समय मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात बदमाश दोनों से डेढ/डेढ़ लाख रुपए लूटकर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। जिनके खिलाफ थाना घरौंडा में मुकदमा नंबर 696/2025 सबंधित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर टीम द्वारा मामले की गहनता से तपतीश करते हुए पाया गया कि शिकायतकर्ता के साथी गुलजार द्वारा ही इस  लूट का षड्यंत्र रचा गया था, जिसे आज जांच इकाई द्वारा गिरफ्तार किया गया व इस लूट में शामिल आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने बारे मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।