रतिया, 23 मई:- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अवनीश गर्ग ने की। उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों का विद्यालय की ओर से स्वागत किया। 
बैठक में अभिभावकों को हाल ही में आयोजित बोर्ड  परीक्षा के परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में अधिक से अधिक छात्राओं का दाखिला करवाने हेतु प्रेरित किया गया और विद्यालय की विशेषताओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर एस एम सी प्रधान श्रीमती मंजीत कौर उपस्थित रही।
प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में छात्राओं को तीन समय का भोजन, कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को निःशुल्क वर्दी तथा सभी छात्राओं को 100 रुपये जेब खर्च के रूप में प्रदान किए जाते हैं। प्राचार्य  ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को अवकाश समाप्त होने पर अगले ही दिन स्कूल में भेजे ताकि पढ़ाई को सुचारू रूप से गति दी जा सके।  
इस अवसर पर कंवरजीत, बनवारी लाल,चरणजीत सिंह, सोनू गर्ग,घनश्याम,सारिता रानी, सीमा रानी,शीनू, सुनीता रानी, बेअंत कौर सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।