मौड़ मंडी- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों में मौड़ मंडी के तारिक गोयल ने बठिंडा जिले में से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तारिक गोयल की इस उपलब्धि पर आज भाजपा पंजाब के महासचिव एवं मौड़ संयोजक दयाल सोढ़ी तारिक के घर पहुंचे और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
दयाल सोढी ने तारिक के पिता सुशील कुमार और माता मधु बाला को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि के लिए जहां तारिक की मेहनत रंग लाई है, वहीं उसके माता-पिता का भी बहुत बड़ा योगदान है। 
उन्होंने आगे कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत प्रतिस्पर्धा है, केवल वही बच्चे आगे आते हैं जो दिन-रात मेहनत करते हैं और अपने समय का सदुपयोग करते हैं। इस अवसर पर मौड़ के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।