हांसी:– पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार ने बुधवार को बारवाला रोड, हांसी स्थित निर्माणाधीन नई पुलिस लाइन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन भवनों एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई पुलिस लाइन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी, जिससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएसपी विनोद शंकर, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।