हिसार:–पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने नारनौंद व बास थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक हांसी ने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड के निरीक्षण के साथ साइबर डेस्क व महिला डेस्क की जांच की।
उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष की जांच की। कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधको को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाए। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुन, शिकायत का समयावधि में निदान करे। अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरो में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना में अंकित अभियोगों की स्थिति के बारे में बारी-बारी पड़ताल की। थाने में लंबित अभियोगो के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लंबित अभियोगो का समय सीमा के अंदर निदान करे और अनुसंधानकर्ता के साथ थाना प्रबंधक भी घटना स्थल पर जाए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर मदद ले।
साथ ही उन्होंने थाना प्रबंधको को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दे कर कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नही रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाए।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों के रहन-सहन व मैस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए व कहा कि थाना मैस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए।
*पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने किया नारनौंद व बास थाने का औचक निरीक्षण*
