अम्बाला 29 दिसम्बर:- 2025 को अलविदा कहने और 2026 का स्वागत करने के लिए अम्बाला शहर के पुलिस ऑडिटोरियम में 30 दिसम्बर को सांय चार बजे एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम सुपर मैक्स मेगा स्टेजक्राफ्ट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हरियाणा व चंडीगढ़ के वरिष्ठ कलाकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन कला एवं संस्कृति को समर्पित कलाकारों के एक पीएमजी ग्रुप की ओर से हरियाणा कला परिषद के सहयोग से किया जा रहा है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पीएमजी ग्रुप के संयोजक व वरिष्ठ रंगकर्मी जसदीप बेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुपर ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीईओ इंजीनियर सरदार बलबीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे व राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता अध्यक्षता करेंगे।
इसके साथ ही नैक्स जेन फाइनेंशियल सर्विसेस के प्रोपराइटर व प्रसिद्ध शायर सुरजीत बुद्धिराजा तथा प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी गिरधारी लाल बंसल गैस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शिरकत करेंगे।
जसदीप बेदी ने बताया कि इससे पूर्व इसी वर्ष में पीएमजी ग्रुप द्वारा अवार्ड शो 2025 व द एजुकेशन एक्सीलेंस गाला 2025 का भी सफलता पूर्वक आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि पीएमजी ग्रुप का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित करना भी है ताकि उनसे प्रेरणा लेकर ओर भी लोग इस क्षेत्र में आगे आ सकें।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को होने जा रहे सुपर मैक्स मेगा स्टेजक्राफ्ट 2025 में वरिष्ठ कलाकार बलकार सिद्धू, कमलेश शर्मा, ज्ञान चौरसिया, प्रितपाल सिंह सोढ़ी, विश्व दीपक त्रिखा, सुभाष नगाड़ा व वेद प्रकाश अत्री को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।
आज होगा सुपर मैक्स मेगा स्टेजक्राफ्ट 2025 का आयोजन शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित
