हरियाणा/हिसार: श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला हांसी द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखविंद्र जाखड़ की अध्यक्षता में आईसीएस कोचिंग सेंटर, बरवाला में छात्र सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता श्री संदीप आज़ाद जी एवं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा जी के सुपुत्र श्री संजीव गंगवा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके संघर्षपूर्ण जीवन तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अमर उद्घोष "एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान — नहीं चलेंगे!" को स्मरण करते हुए उनके राष्ट्र समर्पित जीवन को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखविंद्र जाखड़ ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व की भावना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि का भाव ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का मूल संदेश था, जिसे प्रत्येक युवा तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद जी, मुकेश भारद्वाज जी, विक्रम चोपड़ा जी, बलकेश जी, मनदीप पेटवाड़ जी, प्रवेश लेम्बोरिया जी, योगेश मिरका जी, सिद्धार्थ जांगड़ा जी, आलोक इंदोरा जी, पवन बेनीवाल जी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
अंत में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखविंद्र जाखड़ ने सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें", "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के जयघोष के साथ हुआ।