हरोली/ऊना, 20 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- संत ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय, बीटन के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि बी.एससी तृतीय वर्ष के दो प्रतिभाशाली छात्र चिराग और हर्ष ने प्रतिष्ठित आईआईटी जैम (IIT JAM) परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा में चिराग ने अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक (AIR 66) प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
दोनों छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के निरंतर सहयोग तथा महाविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रेरणा और उचित दिशा-निर्देश के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि चिराग और हर्ष की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सभी प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी और उनके आगामी जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
प्राचार्या
संत ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय, बीटन
आईआईटी जैम में सफलता चिराग ने 66 हासिल कर महाविद्यालय का नाम किया रोशन
