रतिया, 17 फ़रवरी:- शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में ग्यारहवें वार्षिक दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार फेस्ट-2026 में छात्राओं ने नृत्य और संगीत के रूप में हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी, हिमाचली संस्कृति के रंग बिखेरे। महाविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार फेस्ट का आयोजन महाविद्यालय के सांस्कृतिक विभाग के द्वारा हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकुला के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य परमजीत संधा की अध्यक्षता एंव संयोजक प्रो रीतु, सह संयोजक प्रो सुरेन्द्र शर्मा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश मेहता पूर्व प्राचार्य चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके किया गया। प्राचार्य संधा ने मुख्य अतिथि, छात्राओं, मीडिया और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए छात्राओं को संबोधन में सांस्कृतिक महत्व बताते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले और अपनी प्रतिभा को सबके सामने प्रस्तुत करें।
मुख्य अतिथि डॉ राजेश मेहता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि झंकार फेस्ट केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, कला और सृजनात्मकता के संरक्षण व संवर्धन का सशक्त प्रयास है। संस्कृति हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है और जीवन को मानवीय मूल्यों से भरती है।
आप सभी छात्राएँ देश का भविष्य हैं। आपकी प्रतिभा, अनुशासन और संवेदनशीलता ही समाज को नई दिशा देती है। संगीत, नृत्य, नाट्य और ललित कलाएँ व्यक्तित्व को निखारती हैं, आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और टीमवर्क का भाव सिखाती हैं। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता आपको संतुलित, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनाती है।
आज के प्रतिस्पर्धी युग में कौशल, नवाचार और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक हैं। अपनी प्रतिभा को पहचानिए, निरंतर अभ्यास कीजिए और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़े। याद रखिए—परिश्रम, अनुशासन और नैतिकता सफलता की कुंजी हैं। महाविद्यालय प्रबंधन, आयोजकों और सभी प्रतिभागियों को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी।
रतिया शहर के प्रसिद्ध गीतकार जग्गी खान ने अपने संबोधन में बेटियों के संरक्षण हेतु गीत “कुख विच न मारों लोकों” तथा नशे के विरुद्ध सशक्त गीत गाकर छात्राओं को सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश दिया। उनके गीतों ने बेटियों के अधिकार और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो रीतु ने अपने संबोधन में सफल आयोजन के लिए मुख्य, विशेष अतिथि, प्राचार्य, स्टॉफ सदस्यों, प्रतिभागी छात्राओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने के लिए महाविद्यालय में समय समय पर विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिससे छात्राएँ महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर भाग लेकर जीत प्राप्त करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करती है।
महाविद्यालय जन सम्पर्क अधिकारी व सह संयोजक डॉ सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी गीत एंव लोकगीतों में देशभक्ति पर आधारित गीत, सतर का हरियाणा न रहा, ब्याह के गीत, मेरा हरियाणा, मेरा दामण, पंजाबी गीत मिर्जा, डोलणा, सुरमेदानी, नचण तो पहला, फूला वरगी इत्यादि और नृत्य पारम्परिक, वेस्टर्न, शास्त्रीय, हिप-हॉप विधाओं की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो भरत कुमार प्राध्यापक गणित राजकीय महिला महाविद्यालय, भूना, रीना गणित अध्यापक और आशा आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक राजकीय माध्यमिक स्कूल, जाखन दादी ने निभाई।
झंकार फेस्ट 2026 की विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमलजीत कौर एमए हिन्दी अंतिम वर्ष, द्वितिय स्थान अनुराधा रानी बीए द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान प्रतिभा बीए द्वितीय वर्ष, मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूनम बी कॉम अंतिम वर्ष, द्वितिय स्थान लवप्रीत कौर बीए अंतिम वर्ष व तृतीय स्थान ममता रानी बीकॉम प्रथम वर्ष, काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एकता रानी बीए अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान निर्मला देवी एमए हिन्दी अंतिम वर्ष व तृतीय स्थान संयुक्त रूप से कोमल-साक्षी बीए अंतिम वर्ष, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एकता रानी बीए अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान कोमल बीए अंतिम वर्ष व तृतीय स्थान पूजा रानी एमए हिन्दी अंतिम वर्ष, संगीत की सामान्य श्रेणी एकल में प्रथम स्थान सिमरजीत बीए अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान पवनदीप बीए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान नीशू बीए प्रथम वर्ष, लोक गीत में निर्मला देवी एमए हिन्दी अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान अनुराधा बीए द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान प्रतिभा बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता की सामान्य एकल श्रेणी में प्रथम स्थान ईशा बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान प्रीती बीए अंतिम वर्ष व तृतीय स्थान बेंत कौर बीकॉम अंतिम वर्ष, पंजाबी एकल श्रेणी में प्रथम स्थान शैलजा बीकॉम अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान पायल बीए द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान मनीषा बीकॉम प्रथम वर्ष, हरियाणवी एकल श्रेणी में प्रथम स्थान एकता रानी बीए अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान कोमल बीकॉम द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान जसप्रीत बीए द्वितीय वर्ष और समूह नृत्य प्रथम स्थान कमलजीत ग्रुप (गिद्दा), द्वितीय स्थान खुशकोमलप्रीत-जसप्रीत व तृतीय स्थान प्रभजोत-खुशबु ने प्राप्त किया।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा आयोजित 11वें त्रिवेणी युवा महोत्सव में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं एकता रानी, कोमल रानी, साक्षी, पूनम, सिमरण कौर, नीशू रानी, रिम्पी, सुनीता रानी, मुस्कान रानी, खुशप्रीत कौर, प्रिया रानी, मनीषा को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
विजेता छात्राओं को प्रमाण-पत्र और नगद पुरस्कार राशी प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो सर्वजीत सिंह, प्रो प्रियंका मेहरा, प्रो जसबीर, प्रो अश्वनी रजंन, डॉ बलकार सिंह, डॉ स्वाति चौहान, डॉ सैन कुमार, डॉ सज्जन, प्रो बिन्दु, डॉ सिमा, प्रो सरबजीत कौर, डॉ आभा शुक्ला, मुक्ता शर्मा, जितेन्द्र सिंह, संजय कुमार, अमनदीप कौर, मनप्रीत, सोहनलाल, विरेन्द्र कुमार, रीषी तोमर, सुखपाल, रानी, सुनीता व छात्राएँ उपस्थित रहे।
शहीद दविन्द्र सिंह महिला महाविद्यालय में झंकार फेस्ट में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखेरे कला के रंग
