टाहलीवाल/हरोली,  8 फरवरी (नारायण प्रभाकर):-स्थानीय शिक्षण पहल के अंतर्गत भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ के विद्यार्थियों ने “स्थानीय भाषा मित्र अनुप्रयोग” के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनके बीच कांगड़ विद्यालय की टीम की यह उपलब्धि विशेष रूप से सराहनीय रही। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के नवाचार और तकनीकी प्रयासों की प्रशंसा की। इस सफलता के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेह लता का विशेष आभार व्यक्त किया गया। जिनके सहयोग और प्रेरणा से विद्यार्थियों को इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ जोगिंदर पाल तथा मीना ठाकुर उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। इस परियोजना के मार्गदर्शक शिक्षक गुरबख्श सिंह व्यावसायिक शिक्षक सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं ने विद्यार्थियों को तकनीकी और शैक्षणिक दिशा प्रदान की। जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के सहयोगात्मक वातावरण का परिणाम है।