होशियारपुर- साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर की प्रिंसिपल राजविंदर कौर के अनुसार शिक्षा निदेशक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार 28 अप्रैल को आने वाले श्री गुरु अंगद देव जी के पावन प्रकाशोत्सव को गुरुमुखी लिपि में मनाया जाएगा। 
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए गुरुमुखी लिपि से संबंधित पोस्टर और सुलेख मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया जाएगा। सुंदर लेखन के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। तथा भव्य पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।