पटियाला:- प्रधान‌‌ श्री सुशील गौतम जी ने श्री  परशुराम ब्राह्मण सभा के जनहित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभा निरंतर वैदिक संस्कृति, संस्कारों एवं हमारे ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत को आज की पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास कर रही है। यह भवन समाज के हर वर्गों के लोगों के सुख-दुःख में उपयोगी सिद्ध होगा।
सभा के प्रत्येक सदस्य का दृढ़ संकल्प और सामूहिक योगदान समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा आने वाली पीढ़ियों को संस्कारवान बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह प्रयास न केवल हमारी सनातन परंपरा को जीवित रखे हुए है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का भी प्रेरक माध्यम बन रहा है।
श्री राजेश शर्मा पंजोला ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी पूरे उत्तर भारत में एकमात्र ऐसी संस्था है जो पिछले 100 वर्षों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन करती आ रही है और अपनी मर्यादा, संस्कार और सनातनी सोच के लिए प्रसिद्ध है।
उसी आदर्श को ध्यान में रखते हुए श्री रामलीला कमेटी हर वर्ष रामकथा के मंचन से भाईचारा, प्रेम, सेवा और रामगुणों का संदेश जन-जन तक पहुँचाती है। श्री‌ शिव कुमार शर्मा व राजेश जौली ने सभी सदस्यों का इस कार्य में योगदान देने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद किया और कहा कि जो कोई भी संस्था अगर सनातनी सोच रखती है तो श्री परशुराम ब्राह्मण सभा उनके‌‌ साथ हर समय खडी़ है।
श्री‌‌ विश्शेवर‌ प्रसाद व धर्म‌ गुरु राजेन्द्र शर्मा ने मंत्र उच्चारण कर सभी सदस्यों डा आर सी शारदा, राजीव शर्मा, डा अजय भास्कर,सोमदत्त शर्मा,प्रवीण शर्मा, राम टंडन, वरेन्द्र पटवाल, लक्ष्मण टंडन, अजय शर्मा, मोधनाथ शर्मा, चिंतामणि, वलदेव शर्मा, रजनी शर्मा,रमन शर्मा, अशोक पराशर, नीरज शर्मा, गगन शद्दी, अनिल गौतम, राकेश गौतम, मदन शर्मा, हरी कृष्ण शर्मा,एम पी एस कौशल, दर्शन शर्मा, उमेश गुप्ता, विजय शर्मा, डी एम शर्मा, अतुल जोशी, सुमंत मोदगिल, श्याम सुंदर शर्मा, एन के गौड, भारत भूषण, राम दास बातिश, धर्म वीर, सुखवीर शर्मा,अविनाश शर्मा, तरसेम चंद शर्मा, नरेश बवली, संदीप दीक्षित, श्रीमती विमला शर्मा, सुनिता अत्री, यतेन्द्र नाथ शर्मा के अतुल योगदान के लिए धन्यवाद किया।