मोहाली:- खल्लौर गांव, मोहाली स्थित मात-पिता गौ धाम में रविवार को 176वें मासिक भंडारे के दौरान 'सेवा सम्मान' कार्यक्रम में क्षेत्र के चार प्रमुख समाज-सेवक सम्मानित हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए मात-पिता ट्रस्ट के संस्थापक गौचर दास ज्ञान वालिया ने बताया कि कार्यक्रम में उच्च कोटि के महान संत योग मनीषी आचार्य श्री विवेक मुनि जी महाराज, संस्थापक आचार्य सुशील मुनि मिशन, महर्षि भृगु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री गुरुजी गोस्वामी सुशील गिरी महाराज, आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय वैदिक कथा वाचक हिस्सा लेने पहुंचे।
इस अवसर के दौरान, गौचर दास ज्ञान वालिया ने मात-पिता का सत्कार तथा गौ माता से प्यार को विचारधारा बनाने के लिए अपने विचार सांझा किया । संतों ने आश्वासन दिया कि वह इस विचारधारा को जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाएंगे तथा इस विचारधारा की लहर भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रकाश की भांति फैलेगी । संतों ने और अपने भरपूर आशीर्वाद से मात-पिता गौधाम को वसुंधरा का महातीर्थ भी बताया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सम्मानित तथा गाँव के विकास तथा स्वच्छता के लिये किया गया विशेष योगदान के लिए 'सेवा सम्मान' कार्यक्रम’ में प्रसिद्ध लोकप्रिय समाज सेविका व ग्राम पंचायत 'मोही कलां, पटियाला, पंजाब' की सरपंच रणवीर कौर को सम्मानित किया गया।
निस्वार्थ भाव से दीन दुखियों की सहायता तथा आपदा राहत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रसिद्ध समाज सेवक बॉबी सिंह को सम्मानित किया गया। राज्याधिकारी होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय समाज सेवक मोहन सिंह अहलूवालिया भी सम्मानित हुए।
पिछले 12 वर्षों से डेराबस्सी तथा जीरकपुर के क्षेत्रों में 'नवजीवन वेलफेयर फाउंडेशन' एनजीओ के माध्यम से निस्वार्थ भाव से कार्यरत समाज सेवक, पवन नेहरू को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुरनेश सिंगला ट्रस्टी, कश्मीरी लाल गुप्ता ट्रस्टी, अमरजीत बंसल ट्रस्टी, जय गोपाल बंसल ट्रस्टी, कमेटी प्रधान सुभाष सिंगला, कमेटी वरिष्ठ प्रधान सुशील बिंदल, मेंबर जीवन बब्बू मौजूद रहे।
मातपिता गौ धाम में सेवा सम्मान कार्यक्रम में समाज सेवक सम्मानित हुए
