रतिया 22 नवंबर:- महाराष्ट्र के पंढरपुर से चली श्री नामदेव जी महाराज की साइकिल व रथयात्रा आज रतिया पहुंची। नामदेव दर्जी समाज के अलावा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने इस धार्मिक यात्रा का फतेहाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और श्री विठ्ठल भगवान व श्री नामदेव जी महाराज का आशीर्वाद लिया। 
यात्रा का मुख्य उद्देश्य शांति, बंधुताऔर समता का प्रचार और प्रसार मुख्य है। यात्रा की अगुवाई सूर्यकांत बीसे, मनोज मंडे कर रहे हैं। यात्रा में 100 से ज्यादा नामदेव भगत शहरों व गांवों में नामदेव जी का संदेश पहुंचा रहे हैं। 
इस अवसर पर संत शिरोमणी नामदेव सभा प्रधान हरदेव सिंह,हरि सिंह सचिव करनैल सिंह सागू खजांची, बलदेव सिंह, गुरनाम सिंह, लाभ सिंह, सुखपाल सिंह, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, प्रीतपाल सिंह, दीपी सिंह, मलकीत सिंह,, राम सिंह, कुलवंत सिंह, नछतर सिंह ,  शर्मा चंद लाली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
शर्मा चंद लाली ने बताया कि रतिया में विश्राम के बाद रथयात्रा फतेहाबाद से घुमान पंजाब के लिए रवाना होंगी जोकि 25 नवंबर को घुमान पंजाब में पहुंचेगी। 
यात्रा में सतीश जाधव सीनियर साइक्लिसट राष्ट्रीय अवार्ड साइकिल, दिनेश निकुंभ, सुधाकर सोनावने, भरत कुमार, सुवर्णा आर्ष, हर्षल सूर्योदय, 73 वर्षीय सुरेश सपका, सोमनाथ कारंजकर, सबसे कम उम्र के यात्री समर्थ आंवले शामिल हैं। यह यात्रा महाराष्ट्र से गुजरात, राजस्थान, हरियाणा से होते हुए घुमान साहिब पंजाब में जाएगी।