हरोली/ऊना, 12 मई (राजवीर चोपड़ा):– शहीद मनोहर लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार बीत का दसवीं और बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों ने मेहनत और अनुशासन के बल पर शानदार सफलता हासिल की है।
उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 23 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 21 विद्यार्थी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। पायल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हिना ठाकुर ने 93.71 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया ने 92.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त मानसी शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 17 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा कक्षा दसवीं का कुल परीक्षा परिणाम 91.30 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं (बी) में कुल 12 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 11 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। दीक्षा ने 93.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पलक ने 90.04 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा अभिनंदन ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त तानिया ने 84.04 प्रतिशत, दीपक ने 83.2 प्रतिशत, छवि ने 82.8 प्रतिशत, रिया ने 82.6 प्रतिशत, तमन्ना ने 80.06 प्रतिशत, राघव ने 80.2 प्रतिशत, विश्व ठाकुर ने 70.06 प्रतिशत तथा प्रभजोत ने 66.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 91.66 प्रतिशत रहा।
प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र चंदेल ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समस्त अध्यापकों श्री धर्म चंद, नवदीप कुमार, मोहन सिंह, विनोद कुमार, सत्यवीर, सतीश कुमार, पंकज, श्रीमती दीक्षा शर्मा, बिंदु बाला, पूनम, कंचन देवी, आरती शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दिया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर परिणाम देने की शुभकामनाएं दीं।