गढ़शंकर 31 जनवरी- शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर, राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यूके-पंजाब के विशेष सहयोग से आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल की उपस्थिति में एक जरूरतमंद चमन लाल रूड़की खास को व्हील चेयर और डॉ. लखविंदर सिंह लक्की ने पम्मी रानी को सिलाई मशीन भेंट की।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू तथा चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने कहा कि यूके में ब्रिटिश एम्पायर ऑफिसर के पद पर तैनात डॉ. अमरजीत राजू तथा भाई हैप्पी साधोवाल द्वारा क्षेत्र में अनेक समाज कल्याण कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एडवोकेट जसप्रीत सिंह बाजवा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
दर्शन सिंह मट्टू ने राजू परिवार द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह परिवार जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, हैप्पी साधोवाल, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, डॉ. बिट्टू विज, डॉ. लखविंदर लक्की, प्रीत पारोवाल, बलवीर सिंह, संतोख राम, बीबी रशपाल कौर, रीटा रानी, दविंदर कौर आदि मौजूद थे।
शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने राजू ब्रदर्स यूके के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद की
