होशियारपुर - 18 जून को होने वाले नेट यूजीसी-2024 पेपर के लिए श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, पंडोरी खजूर, टांडा रोड, जिला होशियारपुर को परीक्षा केंद्र (सेंटर) बनाया गया है।
इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर कोमल मित्तल ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम नंबर 2) की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त परीक्षा केंद्र के आसपास 100 मीटर के दायरे में, 5 या इससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं. यह आदेश 18 जून 2024 को लागू होगा.
You May Also Like
आरबीयू का एनएसएस कैंप समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सम्पन्न
Seven-Day Employability and Skill Training Programme Begins at Babbar Akali Memorial Khalsa College Garhshankar
MoU Signed Between Kurukshetra University and SJHIFM to Promote Research and Policy Studies