हांसी:– एसडीएम राजेश खोथ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बरसात के कारण मकानों को हुए नुकसान को लेकर प्राप्त आवेदनों के अनुसार चल रहे वेरिफिकेशन के कार्य को तेजी से पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
एसडीएम राजेश खोथ शुक्रवार को संयुक्त कार्यालय परिसर में विकास एवं पंचायत, राजस्व तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 
इस दौरान उन्होंने उक्त निर्देश देते हुए बरसात के कारण मकानों को हुए नुकसान को लेकर प्राप्त आवेदनों की ग्राम वाइज एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों के अनुसार वेरिफिकेशन का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो कार्य शेष है उसे आगामी दो से तीन दिनों के अंदर पूरा करना सुनिश्चित करें और रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में भरकर भिजवाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी एवं लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बैठक में सभी गांवों के पटवारी , ग्राम सचिव तथा पंचायती राज विभाग के जे ई मौजूद रहे।
 बैठक में तहसीलदार अनिल कुमार बिढान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला रोशन लाल तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे