हांसी:– आज गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर सब्जी मंडी हांसी में सरबंस दानी दशमेश गुरू गोबिंद सिंह का प्रकाशपर्व बड़ी श्रद्धाभाव से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सतवंत सिंह घई ने बताया कि प्रकाशपर्व की खुशी में संगतों द्वारा प्रात: काल की ठंड की परवाह न करते हुए 17 दिसंबर से प्रारंभ हुई प्रभात फेरीयो का समापन आज की प्रभात फेरी में संगतों ने बड़ी हुमा हुमा कर हाजरिया भर कीया। सवेरे 9 बजे श्री अखंड पाठ के भोग उपरांत महान गुरमत समागम आरम्भ हुआ।
 जिसमें भाई सतविंदर सिंह द्वारा अपनी सुरीली आवाज में वाहों वाहों गोबिंद सिंह शब्द से कीर्तन की हाजरी भर संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर से आए पंथक ढाडी जत्था भाई रघुबीर सिंह खालसा व उनकी सहयोगी बीबी मंजीत कौर, बीबी सुखवीर कौर, बीबी गुरविन्द्र कौर ने गुरू गोबिंद सिंह के जीवन से संबंधित घटनाओं को कविताओ में अपनी सुरीली आवाज में गायन कर संगतों का समा बांध दिया। 
गुरदासपुर पंजाब से आए कथावाचक भाई नवजोत सिंह ने गुरू जी के इतिहास का वर्णन किया कि किस प्रकार गुरू साहिब नौ वर्ष की आयु में अपने पिता गुरू तेग बहादुर को दिल्ली में शहीद होने का निवेदन किया और चमकौर की जंग में दो बड़े बेटों तथा सरहिंद में जिंदा दीवारों में दो छोटे बेटों की कुर्बानी देकर देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। 
इस कार्यक्रम में विशेष तौर से विधायक विनोद भयाना, दिनेश भुटानी, राहुल मक्कड़, प्रवीण इलावादी, भुवनेश इलावादी ने पहुंचकर संगतों को गुरू पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन दिनेश धवन व प्रधान सुभाष गिरधर ने आई साध संगत का धन्यवाद किया। 
इसके अलावा महासचिव राम प्रकाश परूथी, सतवंत सिंह घई, रंजीत सिंह ढींगरा, जितेंद्र पाल ढींगरा, बलवंत भयाना, जोगिंद्र सिंह भयाना, मुनीश पाहवा, मदन कथूरिया व अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे।