पटियाला- ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल पटियाला की सरबजीत कौर ने दसवीं के नतीजों में 96.62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में आकर अपने स्कूल व माता-पिता का मान बढ़ाया है। सरबजीत कौर व सभी विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य अच्छी इमारतों के कारण नहीं बल्कि अच्छे, ज्ञानी, मेहनती अध्यापकों के पढ़ाने व समझाने के तरीकों तथा अभिभावकों के सहयोग व आशीर्वाद के कारण उज्ज्वल है।
 प्रिंसिपल श्रीमती मंजू गर्ग ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दसवीं और बारहवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। हरमनप्रीत कौर ने 94.15 प्रतिशत, सुखमनदीप कौर ने 93.38 प्रतिशत, सरबजीत सिंह और राखी ने 93%, वरिंदर सिंह और मनप्रीत कौर ने 92%, सोनी ने 91% जबकि आसा और सोहानी ने 90% अंक हासिल कर स्कूल का मान बरकरार रखा। 
प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू गर्ग ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय पिछले 25 वर्षों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे आचरण, नैतिकता, अनुशासन, विनम्रता एवं आधुनिक तकनीक प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। 
बच्चों के अभिभावकों एवं बुजुर्गों ने प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू गर्ग एवं अध्यापकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ नैतिकता, कर्तव्य, धैर्य, शांति, आज्ञाकारिता एवं विनम्रता का ज्ञान प्रदान करने के उनके सराहनीय प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।