एसएएस नगर, 13 मई- संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल, फेज 7, मोहाली के छात्रों का दसवीं कक्षा का सीबीएसई परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल, इंदरजीत कौर संधू ने बताया कि इस वर्ष स्कूल के कुल 86 छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी और सभी छात्र बहुत अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल की छात्रा मनजोत कौर ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, गुरमन्नत कौर ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और जसकरण सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा, संजना देवी ने 91.8 प्रतिशत और सहजप्रीत कौर ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। सिमरप्रीत कौर और सिमरतप्रीत सिंह ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।