ऊना, 6 अगस्त- श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके गूगल शीट के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण प्रक्रिया भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। जब किसी विदेशी देश से कार्यबल की मांग संबंधित विभाग को प्राप्त होगी, तो पंजीकृत अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर उनके नाम पर विचार किया जाएगा। साथ ही, चयनित अभ्यर्थियों को उस देश के नियम, शर्तें और कार्य की प्रकृति से भी समय रहते अवगत करवा दिया जाएगा।
श्री शर्मा ने प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि जो भी युवा विदेशों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें भविष्य में वैध, सुरक्षित और उपयुक्त अवसर मिल सके।
You May Also Like
आरबीयू का एनएसएस कैंप समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सम्पन्न
Seven-Day Employability and Skill Training Programme Begins at Babbar Akali Memorial Khalsa College Garhshankar
MoU Signed Between Kurukshetra University and SJHIFM to Promote Research and Policy Studies