चंडीगढ़, 3 फरवरी, 2025- पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने नवंबर/दिसंबर, 2024 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
पीयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि एम.एड. जनरल (दो वर्षीय कोर्स) सेमेस्टर सिस्टम प्रथम सेमेस्टर परीक्षा - दिसंबर, 2024; मास्टर ऑफ आर्ट्स (संस्कृत) प्रथम सेमेस्टर परीक्षा - दिसंबर, 2024 और बैचलर ऑफ साइंस तृतीय सेमेस्टर परीक्षा - दिसंबर, 2024 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। 
इसे संबंधित विभाग/कॉलेजों या पंजाब विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।