चंडीगढ़, 18 सितंबर 2024- यह उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से और आम जनता के लिए सामान्य रूप से सूचना है कि पंजाब विश्वविद्यालय ने 27 अक्टूबर 2024 को होने वाली पीयू- बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) और बी.कॉम. एलएल.बी. (ऑनर्स) माइग्रेशन प्रवेश परीक्षा-2024 का आयोजन निर्धारित किया है। उपर्युक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रॉस्पेक्टस (जिसमें आवेदन पत्र शामिल है) 17 सितंबर 2024 से ऑनलाइन उपलब्ध है। विस्तृत कार्यक्रम संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आवेदन करने के लिए कृपया वेबसाइट https://uglawmigration.puchd.ac.in पर जाएं।
पीयू करेगा पीयू-बी.ए. एलएलबी (ऑनर्स) और बी.कॉम. एलएलबी (ऑनर्स) माइग्रेशन प्रवेश परीक्षा-2024 का आयोजन
