गढ़शंकर: आज संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान संगठनों ने होशियारपुर में मिनी सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पंजाब के नाम मांग पत्र ए.डी.सी. को सौंपा गया। मांग पत्र में मुख्य मांगों में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से पंजाब को बाहर निकालकर पंजाब के साथ हो रही धक्काशाही बंद करने, कृषि सोसायटियों में बढ़े हुए सीमा कर्ज जारी करने, डीजल-पेट्रोल की कीमतें घटाने, यूरिया और अन्य खादों की कीमतें कम करने तथा खाद उपलब्ध करवाने, और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने जैसी ज्वलंत मांगें शामिल थीं।
इस अवसर पर कीर्ति किसान यूनियन के जगतार सिंह भिंडर, भूपिंदर सिंह भूंगा, हरमेश सिंह ढेसी, कलविंदर सिंह चाहल, कुल हिंद किसान सभा के हरनेक सिंह भज्जल, गुरमेश सिंह, संतोख सिंह, तीरथ सिंह सतोर, पंजाब किसान यूनियन के चरणजीत सिंह भिंडर, जंग बहादुर सिंह, जंगीर सिंह, चानन राम, जम्हूरी किसान सभा के मलकीयत सिंह सलेमपुर, संतोष कुमार, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के राजिंदर सिंह, शिंगारा सिंह हकीमपुर, तलविंदर सिंह हीर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।