हिसार:–आज बुधवार को हांसी उपमण्डल स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में पूर्ण रूप से हड़ताल रही। प्राईवेट स्कूल संघ हांसी के प्रधान रविन्द्र अत्री ढण्ढेरी ने बताया की हांसी ब्लाक के सभी छोटे-बड़े विद्यालय गांव बास बादशाहपुर में करतार सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल के स्कूल संचालक व प्रिंसिपल जगबीर पानू की विद्यार्थियों द्वारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में सभी विद्यालयों ने आज अवकाश रखा। इस घटना ने प्रदेश ही नही पूरे देश को हिला कर रख दिया।
प्राईवेट स्कूल संघ हांसी ने आज हांसी के एसपी और हांसी के एसडीएम को अपना मांग पत्र दिया और इस घटना के विषय में विस्तृत रूप से दोनो अधिकारियों से चर्चा की। संरक्षक अनिल कुमार ने कहा कि आज जो स्कूल संचालकों ने विद्यालयों को बन्द करके जो एकता दिखाई है वह तारिफ के काबिल है। जिससे भविष्य में अपराध पर अंकुश लगने में कामयाबी हासिल होगी। प्रधान सहित सभी स्कूल संचालकगण ने हांसी के एसपी को सुझाव दिया है कि विद्यालय की छुट्टी के दौरान पुलिस अपनी सिविल वर्दी में गश्त लगाये ताकि आवारागर्दी करने वाले युवाओं पर अंकुश लग सके।
हांसी एसपी अमित यशवर्धन ने स्कूल संचालकों को बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को विद्यालय में चैकिंग के लिए बैक स्कैटर एक्स-रे/कैबिनेट एक्स-रे मशीन लगवाने के लिए पत्र लिखा है कि जब भी विद्यालय द्वारा मान्यता ली जाये उसमें इस मशीन को अनिवार्य किया जाए ताकि विद्यार्थीगण के प्रतिदिन बैग चैक होकर विद्यार्थी स्कूल में प्रवेश करे। जिससे अनावश्यक वस्तुएं विद्यालय में लाने पर रोक लग सके।
स्कूल संचालक राजबीर वर्मा ने हांसी के एस.डी.एम. के समक्ष जगबीर पानू के परिवार को आर्थिक सहायता, जगबीर पानू को शहीद का दर्जा, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। हांसी के एसडीएम. राजेश खोथ ने बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कहा कि पूरे समाज को आगे आना होगा।अब समय ऐसा आ गया है बड़े बुजुर्गो ने आज के बच्चों को, युवाओं को रोकना टोकना बन्द कर दिया है।उदाहरण देते हुए कहा कि अगर गली में कोई युवा बाईक तेज गति से चलाता हुआ नजर आये तो उसे रूकवाकर तुरन्त समझाना चाहिए ताकि भविष्य में दुर्घटना से बच सके।
दोनो अधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि हांसी स्कूल यूनियन द्वारा दिये गये मांग पत्र को सरकार के पास भेजेंगे ताकि परिवार को न्याय के साथ-साथ यूनियन द्वारा जो मांगे रखी गई है वो पूरी हो सके।प्रधान रविन्द्र अत्री ने तमाम स्कूल के संचालकगण का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि रविवार को हांसी में ही प्रदेश की तमाम यूनियनों की मिटिंग हुई थी जिसमें आज के अवकाश का निर्णय हुआ था और सभी विद्यालयों ने हड़ताल में शामिल होकर अपनी एकता का परिचय दिया और परिचय देते हुए कहा कि हम सब एक है।
इस दौरान संरक्षक अनिल कुमार, प्रधान रविन्द्र अत्री, संदीप सांपला, राजबीर वर्मा, हरिप्रकाश चैनत, कुलदीप यादव, दिनेश कौशिक, उमेश तनेजा, सतीश कुमार सहित काफी संख्या में स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में हांसी प्राईवेट स्कूल रहे पूर्ण रूप से बन्द - रविन्द्र अत्री ढण्ढेरी
