हरोली/ऊना, 30 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- प्रेस क्लब हरोली के प्रधान नारायण प्रभाकर की अध्यक्षता में क्लब के सदस्यों ने आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों एवं प्रेस क्लब की जनहित से संबंधित विभिन्न मांगों और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस दौरान सदस्यों ने प्रेस क्लब से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक मांगों को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा तथा इनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, प्रधान नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महेश, उपप्रधान नितिश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव राणा, कार्यालय सचिव सुलिन्दर चोपड़ा, प्रेस सचिव पंकज चोपड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
