हरोली/ऊना, 30 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2 नवंबर 2026 (सोमवार) को 132 केवी उपकेंद्र ऊना में सामयिक परीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 132 केवी उपकेंद्र ऊना एवं टाहलीवाल में विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी।
इस दौरान 132 केवी उपकेंद्र ऊना के अंतर्गत आने वाले 132 केवी हिम टेक्सटाइल, 132 केवी कसलाई, 33 केवी बसाल, 33 केवी हरोली, 33 केवी गगरेट, 33 केवी बंगाणा तथा 11 केवी पीरनिगाह फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार 132 केवी उपकेंद्र टाहलीवाल में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी एचएम स्टील इंडस्ट्री, 33 केवी सुरभि स्टील्स, 33 केवी उपकेंद्र टाहलीवाल, 33 केवी उपकेंद्र संतोषगढ़, 33 केवी उपकेंद्र गोंदपुर तथा 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
बोर्ड के सहायक अभियंता इंजीनियर दीपक कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
