नवांशहर/बंगा- सिख नेशनल कॉलेज बंगा के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा प्रिंसिपल तरसेम सिंह भिंडर के मार्गदर्शन में सतत विकास विषय पर पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत कौर ने बताया कि सतत विकास पृथ्वी पर मानव जीवन के लिए एक व्यवस्थित सिद्धांत है। 
विकास नीतियां बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि मनुष्य की न केवल वर्तमान आवश्यकताएं, बल्कि अनंतकाल तक की आवश्यकताएं भी पूरी हो सकें। इसमें प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष बल दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सतत विकास से संबंधित पोस्टर बनाकर और भाषण देकर अपने विचार साझा किए। 
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. अमृत कौर और डॉ. ज्योति प्रकाश ने निभाई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मनदीप कौर प्रथम, हरमनदीप कौर द्वितीय, दीप्ति व लिपाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मनजोत कौर प्रथम तथा बलजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 
इस अवसर पर प्रिं तरसेम सिंह भिंडर ने विशेष रूप से भाग लेते हुए कहा कि सतत विकास विषय की गहराई को समझते हुए विद्यार्थियों को ऐसे विषयों पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा संसाधनों व पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए रसायन विज्ञान विभाग की भी प्रशंसा की। 
इस अवसर पर रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत कौर, डॉ. ज्योति प्रकाश, डॉ. हरजोत सिंह, स. बलजिंदर सिंह, मैडम सीमा शर्मा सहित समस्त रसायन विभाग के सदस्य उपस्थित थे।